बंधन बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस दौरान बैंक का कुल कारोबार 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर ₹3.2 लाख करोड़ से ऊपर पहुंच गया है. कुल जमा राशि में खुदरा (रिटेल) जमा का हिस्सा अब लगभग 74 प्रतिशत हो गया है. नेटवर्क विस्तार, परिचालन दक्षता और उत्कृष्टता के प्रयासों के दम पर बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹502 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है. वर्तमान में बैंक देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 6,400 बैंकिंग आउटलेट्स के माध्यम से करीब 3.2 करोड़ ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है. बैंक के कुल कर्मचारियों की संख्या 74,500 से अधिक हो चुकी है.
वित्तीय आंकड़ों पर नज़र डालें तो वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बैंक के जमा आधार में सालाना आधार पर 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे इसकी कुल जमा बुक बढ़कर ₹1.65 लाख करोड़ हो गई. इसी अवधि के दौरान बैंक का कुल लोन एडवांस ₹1.56 लाख करोड़ तक पहुंच गया. बैंक का चालू खाता और बचत खाता अनुपात 29.4 प्रतिशत रहा, जबकि कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 18.2 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो नियामक मानकों से काफी ऊपर है. बैंक के एमडी और सीईओ पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा कि यह प्रदर्शन बंधन बैंक की मजबूती और ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है. बैंक का मुख्य फोकस अब डिजिटल सेवाओं, उत्पाद विस्तार और रिटेल पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर रहेगा.
You may also like
-
अमेरिकाले इरानमाथि आक्रमण गरेपछि तेलको मूल्यमा वृद्धि हुँदा तनाव बढ्यो
-
तनहुँमा १२६ मेगावाट लोअर सेती जलविद्युत आयोजना निर्माण गर्न लागिएको छ
-
संयुक्त राज्य अमेरिकामा नेपाली दूतावासले अमेरिकी अधिकारीहरूसँग व्यापार र लगानी अन्तरक्रिया आयोजना गर्दछ
-
खनन क्षेत्रले २.९४ अर्ब रुपैयाँ आम्दानी उत्पन्न गर्यो
-
मेदांता- द मेडिसिटीले भारतको नम्बर १ स्थान पायो: बिरामी-केन्द्रित उत्कृष्टतामा एक कोसेढुङ्गा
